फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: ऑकलैंड-भराड़ी सड़क पर भूस्खलन, आवाजाही हुई बंद; लोगों को पैदल करना पड़ रहा है सफर

ऑकलैंड-भराड़ी मार्ग पर देर शाम भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई है। इस वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क अवरुद्ध होने के कारण लोगों को पैदल ही गंतव्यों के लिए रवाना होना पड़ा। जानकारी के मुताबिक ऑकलैंड-भराड़ी मार्ग पर भराड़ी के समीप मंगलवार रात करीब 8:15 बजे के करीब भारी भूस्खलन हो गया। इससे सड़क पर मलबा आने के कारण वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई। मार्ग बंद होने से डुम्मी, पगोग, दुधली, रग्यान, बड़श और पवाबो समेत आसपास के क्षेत्र के लिए निजी वाहनों से जाने वाले लोगों को ऑकलैंड से वापस होकर वाया पुलिस लाइन होकर आवाजाही करनी पड़ी तो वहीं कई लोग पैदल ही अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। बुधवार सुबह मार्ग समय पर बहाल नहीं होता है तो क्षेत्र के लिए चलने वाली बस सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। इससे पहले भी लांगवुड भराड़ी मार्ग धंसने के कारण बंद है। इस वजह से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब क्षेत्र का एक और मार्ग अवरुद्ध होने के कारण एकमात्र मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें