फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हिमलैंड में भारी भूस्खलन, भवन को खाली करवाया, सेंट एडवर्ड स्कूल दो दिन के लिए बंद

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कई भागों में पिछले कई दिनों से लगातार जारी बारिश तबाही मचा रही है। राजधानी शिमला के हिमलैंड में सर्कुलर रोड पर फिर से भारी भूस्खलन हुआ है। जानकारी के अनुसार सेंट एडवर्ड स्कूल (हिमलैंड) के पास आधी रात 2:00 बजे भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से एक भवन को भी खतरा पैदा हो गया है। एहतियातन प्रशासन ने भवन को खाली करवा दिया है। भूस्खलन से सर्कुलर रोड ठप हो गया। वहीं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त शिमला के आदेशानुसार सेंट एडवर्ड स्कूल 19 और 20 सितंबर को बंद रहेगा। सड़क बंद होने से लोग सुबह पैदल अपने कार्यस्थलों तक पहुंचे। छोटा शिमला, बीसीएस खलीनी की ओर से बसें टाॅलैंड तक ही पहुंचीं। वहीं पुराना बस स्टैंड से कुछ बसें टिंबर हाउस तक चलीं। विद्यार्थियों, कर्मचारियों व अन्य कामकाजी लोगों को पैदल अपने कार्यस्थलों तक पहुंचना पड़ा। मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें