शिमला आइस स्केटिंग क्लब परिसर में गुरुवार को बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में युवा प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अलग-अलग विषयों पर चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगों और कल्पना के माध्यम से आकर्षक चित्र तैयार किए। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की कला, रचनात्मक सोच और उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध करवाना है। साथ ही ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में कला और रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाने में मदद मिलती है।