फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: जाखू मंदिर में विशाल भंडारा आयोजित, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

हनुमान सेवा समिति की ओर से जाखू मंदिर में रविवार को 33वां विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के कपाट सुबह 4:00 बजे खुल गए थे। वहीं 5:00 के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया था और 8:00 के बाद दर्शन करने के लिए लोगों की कतारें लगना शुरू हो गई थी। इसके बाद मंदिर में रामचरितमानस का पाठ किया गया। वहीं बाहर से आई हुई कीर्तन मंडलियों ने दिन भर मंदिर में हनुमान भगवान के जयकारों के साथ भक्तिमय माहौल बनाकर रखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें