फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: शहर में बढ़े फलों के दाम, बाहरी राज्यों से कम पहुंच रही सप्लाई

राजधानी शिमला की सब्जी मंडी में फलों के दामों में उछाल आना गया है। शुक्रवार को लोअर बाजार स्थित सब्जी मंडी में सेब 100 और अंगूर 200 से 300 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा था। बाहरी राज्यों से डिमांड के अनुसार फलों की सप्लाई कम पहुंच रही है जिसके चलते दामों में उछाल आ रहा है। संतरा 120, अमरूद 80, पपीता 70, स्ट्रॉबेरी 80, बेर 120, चीकू 120, केले 100, हरे अंगूर 200, काले अंगूर 300 रूपये प्रतिकिलो बिके। फल विक्रेता अयान कुरेशी ने बताया कि बाहर से ही फल मंहगे दामों पर मंडी में पहुंच रहे हैं। इन दिनों मंडी में फलों की अधिकतर सप्लाई दिल्ली से आ रही है। इन्होंने बताया कि मांग के अनुसार कम फलों की सप्लाई आ रही हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सप्लाई बढ़ने के साथ दामों में भी गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें