फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल रिट्रीट के लिए हुए रवाना, भारी पुलिस बल तैनात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 दिवसीय हिमाचल दौरे को लेकर राजधानी शिमला में सुरक्षा के पुख्ता का इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति आज शिमला के रिट्रीट में पहुंचेंगी। राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राज्यपाल कविंद्र गुप्ता रिट्रीट के लिए रवाना हो चुके हैं। सुरक्षा की दृष्टिगत शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसी के जवान तैनात हैं। शहर की सड़कों पर दोनों और बैरिकेडिंग की गई है जिससे कि यातायात में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न ना हो। हालांकि संजौली और ढली में सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग के कारण लोगों को पैदल चलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वीआईपी मूवेंट के दौरान शहर में ट्रैफिक को भी रोका जा रहा है जिस वजह से लोग परेशान हैं। लोक भवन रिट्रीट में राष्ट्रपति आज पहुंचेगी और इसके बाद उनके राजधानी शिमला समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें