राजधानी के एतिहासिक गेयटी थियेटर में चल रहीं विंटर हॉबी कक्षाओं में बच्चों ने कौशल सीखे। इस दौरान अभिनय की कक्षा में बच्चों को स्टेज ब्लाॅकिंग के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें इम्प्रोवाइजेशन और पात्र को महसूस करना सिखाया गया। वहीं कैलीग्राफी की कक्षा में बच्चों को कैपिटल लेटर लिखने का प्रशिक्षण दिया गया।