फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: भाजपा नेता संजय सूद बोले- कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक जनता को मिली राहत

भाजपा नेता संजय सूद ने कहा कि कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक जनता को बड़ी राहत मिली है। यह शिमला की जनता और भारतीय जनता पार्टी के जमीनी संघर्ष की जीत है। यह फैसला साबित करता है कि लोकतंत्र में जनहित से ऊपर कुछ भी नहीं। अस्पताल को शिफ्ट करने की साजिशों को विराम देकर, सरकार से हमारी पुरज़ोर दरख्वास्त है कि अस्पताल की सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को तुरंत प्रभाव से सुचारू किया जाए। शिमला शहर की माताओं-बहनों और प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाली सभी महिलाओं के लिए यह निर्णय एक बहुत बड़ा संबल है। अब उन्हें अपने इलाज के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा। भाजपा हमेशा जनता के अधिकारों और स्वास्थ्य सेवाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें