साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज की शहादत का 350 साल मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित करवाया जाएगा। गुरुद्वारा साहिब गुरु सिंह सभा शिमला के प्रधान जसविंदर सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि अंतिम दिन राज्यपाल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।