मुनीर कल्चरल फोरम, द बिगनर्स और भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय सभागार में शाम-ए-गजल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिमला के गायक किशोर ने अपनी आवाज में गजलों की प्रस्तुति देकर लोगों से खूब वाहवाही बटोरी। किशोर शिमला के जनसंपर्क विभाग से जुड़े हैं।