फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar: सामूहिक रुद्राभिषेक से गूंजा शिमला का राधा कृष्ण मंदिर, 60 से अधिक यजमानों ने की पूजा

Ankesh Dogra Updated Mon, 03 Aug 2026 12:10 PM IST

सावन के पावन सोमवार पर राजधानी शिमला के गंज बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। सनातन धर्म सभा की ओर से आयोजित सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर भगवान शिव के मंत्रोच्चारण और भजनों से भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे शुरू हुआ, जिसमें मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने वैदिक मंत्रों के साथ रुद्राभिषेक संपन्न कराया। इस धार्मिक आयोजन में शहर के 60 से अधिक यजमानों ने भाग लेकर भगवान शिव का अभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। इस आयोजन की खास बात यह रही कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मिट्टी से बने इको-फ्रेंडली शिवलिंग का उपयोग किया गया। पूजा के बाद इन्हें विसर्जित करने से पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। सावन माह में आयोजित इस सामूहिक रुद्राभिषेक ने श्रद्धालुओं में धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें