रामपुर उपमंडल के तकलेच में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की। उन्होंने तकलेच के आसपास क्षेत्रों के पंचायतों की समस्याओं को सुना और जल्द निपटारा करने का आश्वसन दिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के समय में पूरे प्रदेश सहित रामपुर में भी कई लोगों के मकान और बगीचे तबाह हो गए थे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आपदा से प्रभावित लोगों को राहत देने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।