फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सचिन शर्मा ने संभाला अतिरिक्त उपायुक्त शिमला का कार्यभार

Krishan Singh Updated Thu, 15 Jan 2026 03:51 PM IST

भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी सचिन शर्मा ने अतिरिक्त उपायुक्त शिमला के पद का कार्यभार गुरुवार को संभाल लिया है। इससे पूर्व सचिन शर्मा एसडीएम अंब के पद पर सेवाएं दे चुके है। अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा ने कार्यभार संभालने के बाद जानकारी देते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है ताकि कोई भी योग्य और पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसके साथ ही आमजन की शिकायतों का त्वरित निपटारा भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि 21 और 22 जनवरी को एंटी चिट्टा अभियान को लेकर आयोजित की जा रही ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया जाएगा। जिला शिमला को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए सभी पंचायतों में प्रभावी तरीके से कार्य किया जाएगा। प्रदेश सरकार के चिटा मुक्त संकल्प को पूर्ण करने के लिए हर संभव प्रयास उठाए जाएंगो। सचिन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आत्म निर्भर हिमाचल के संकल्प को लेकर कार्यरत है। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सभी पंचायतों में विकास कार्यों की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी। हरियाणा के झज्जर जिला से संबंध रखने वाले सचिन शर्मा 2022 बैच के आईएएस अधिकारी है। इन्होंने पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी। इस परीक्षा में इन्होंने 233वीं रैंक हासिल किया था। उनके पिता सुनील दत्त हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत इंस्पेक्टर हैं। सचिन पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके सबसे बड़े भाई विपिन शर्मा हैं और बहनों के नाम वंदना, मनीषा और वर्षा है। सचिन शर्मा की पत्नी डॉ. आस्था शर्मा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एवलॉज में लॉ विभाग में सहायक आचार्य के पद पर सेवारत हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें