फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजीव बिंदल बोले-आपदा में भाजपा नेता राहत कार्यों में करेंगे सहयोग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल आपदा प्रभावित क्षेत्र समेज पहुंचे इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवारों का कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याएं भी सुनीं। बिंदल ने सभी पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री भी पहुंचाई और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोगों की मदद में हाथ बढ़ाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के बीच भाजपा नेता और कार्यकर्ता प्रभावितों की हरसंभव मदद करेंगे। वीरवार सुबह 8 बजे से ही भाजपा के नेता और कार्यकर्ता आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में लग गए थे। भाजपा के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर मंडी जिला के पधर में, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर और बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी मनाली से लेकर कुल्लू, भुंतर और मलाणा में राहत कार्य में सहयोग दे रहे हैं। आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार बागीपुल पहुंचे। कौल नेगी समेज गांव पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें