बांग्लादेश में हिंदुओं एवं अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न व नरसंहार के विरोध में गुरुवार को सीटीओ शिमला में प्रदर्शन हुआ। इस धरने में सभी सामाजिक संगठनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। डिफेंडर्स ऑफ ह्यूमन राइट्स के प्रदेश संयोजक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ 5 अगस्त के बाद से लगातार अत्याचार हो रहा है, वहां पर कई हिंदुओं की हत्याएं कर दी हैं। हमारी माताओं, बहनों के साथ वहां पर रेप हुआ है, कई हिंदू मंदिर नष्ट कर दिए, हिंदू नेता हिंदू पुजारी को गिरफ्तार कर लिए और जिस बांग्लादेश को बनाने में पूरे भारत के हिंदू समाज ने और सरकार ने एक महत्त्वपूर्ण योगदान 1971 में दिया था। वहां का हिंदू समाज भी बांग्लादेश निर्माण में मुक्ति वाहिनी और शेख मुजीबुर रहमान के साथ था। आज उसको अत्याचार का शिकार बनाया जा रहा है। हिंदू संगठन और डिफेंडर्स ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन ने प्रदर्शन किया। इसमें विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं शामिल हुईं। उन्होंने कहा की हमारी मांग है कि बांग्लादेश सरकार होश में आए, हिंदुओं के साथ अत्याचार बंद हो।