संजौली मस्जिद विवाद में हिंदू संगठन नेरवा में आज धरना प्रदर्शन व रोष रैली निकाल रहे हैं। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। सभी व्यापारियों ने दुकानें सुबह से बंद कर दी हैं। इस विषय में डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।