फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय सीट पर चुनाव लड़ने से किया इन्कार, बताई ये वजह

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। बुधवार सुबह दिल्ली से शिमला पहुंचीं प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है। सिर्फ एमपी फंड बांटने से चुनाव नहीं लड़ा जा सकता। हमारा कार्यकर्ता निराश है, कोई भी कार्यकर्ता सक्रिय नजर नहीं आ रहा। यदि समय पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाती तो वे फिल्ड में जुट जाते। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर वह पार्टी के प्रत्याशी की जीत के लिए पूरी तैयारी के साथ फिल्ड में काम करेंगी। कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करना होगा। गौरतलब है कि प्रतिभा सिंह वर्तमान में मंडी से सांसद हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें