अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजधानी शिमला के सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गंज बाजार शिमला में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें शिमला पुलिस के उप अधीक्षक अमित ठाकुर मुख्या वक्ता के रूप में शरीक हुए। उन्होंने नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर क्राइम, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचने के बारे में जागरूक किया। स्कूल के प्रधानाचार्य विजय सिंह ठाकुर ने भी विद्यार्थियों को बताया कि कैसे नशा जीवन को तबाह कर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और एक स्वास्थ सफल जीवन जीने को प्रेरित किया।