फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हिमाचल के धर्मशाला में पीएम नरेंद्र मोदी ने किया रोड शो, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

Thu, 16 Jun 2022 04:42 PM IST
Krishan Singh वीडियो डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

मुख्य सचिवों के पहले तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मशाला पहुंच गए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने खुली जीप में सवार होकर रोड शो भी किया। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय से शुरू हुआ रोड शो केसीसीबी चौक पर समाप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पुष्प वर्षा कर पीएम मोदी का स्वागत किया। रोड शो के दौरान सड़क किनारे खड़े हुए सैकड़ों लोग पीएम पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाते रहे। पीएम भी अपनी गाड़ी से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते रहे। थोड़ी देर के लिए यहां का वातावरण गुलाब की खुशबू से महक गया। रोड शो में करीब 25 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें