अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में दो दिवसीय नॉर्थ इंडिया वॉलीबॉल और ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, वॉलीबॉल और बॉक्सिंग के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इनमें पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ी मैदान में अपना दमखम दिखा रहे हैं। जिला मुख्यालय ढालपुर के रथ मैदान में चल रही ग्रामीण खेलों के पुरुष वर्ग में शुक्रवार को मनाली वॉरियर और बंजार राइडर के बीच मुकाबला खेला गया।