फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोबन माजरा में लोगों ने सीखा योग, अंबुजा फाउंडेशन ने किया शिविर का आयोजन

नालागढ़ उपमंडल के सोबन माजरा में अंबुजा फाउंडेशन की ओर से योग भारती के सहयोग से योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गांव की अनेक महिलाओं के अलावा बच्चों ने भी भाग लिया। इसमे योग भारती की ओर से राकेश कुमार ठाकुर ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास करवाया। इसमें संधि योग, द्रुत गति योग, विभिन्न आसान तथा प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया तथा स्वस्थ जीवन के लिए योग का महत्व बताया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट अधिकारी राज कुमार,प्रोजेक्ट अधिकारी सुषमा, हेल्थ वालेंटियर निशा धीमान, ओंकार ठाकुर तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें