फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिमला में नाै परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी आज

शिमला में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जा गई। जिले के नाै परीक्षा केंद्रों पर कुल 3738 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थियों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। सुरक्षा जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। शिमला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में संजौली महाविद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लालपानी, पोर्टमोर, जाखू , राजकीय कन्या महाविद्यालय, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय मॉडल स्कूल समरहिल, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का विधि विभाग समरहिल, राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कॉलेज चौड़ा मैदान और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें