मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचाराधीन मरीजों को दिए जाने वाले खाने का एमएस ने किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान एमएस डॉक्टर जालम भारद्वाज ने मरीज के साथ खाने को लेकर वार्तालाप किया और खाने के बारे में पूछा। मरीजों और तीमारदारों ने मेडिकल कालेज में मरीजों को बेहतरीन खाना परोसे जाने की बात कही।