फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने तलमेहड़ा में जांचा 60 लोगों का स्वास्थ्य

जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत  में आयोजित एक दिवसीय चिकित्सा शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम के डॉक्टर शिशांत कौशल व मेडिकल टीम के सदस्यों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों के तहत प्रयास संस्था की ओर से संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचने का कार्य कर रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से यह सुविधा चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में लोगों को मंगलवार उपलब्ध करवाई गई। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत डॉक्टर निशांत कौशल के नेतृत्व में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरयालता के पंचायत घर में स्थानीय लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 60 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई व 12 लोगों की रक्तजांच भी की गई। मरीजों को उपयुक्त उपचार व दवाइयां का वितरण भी निशुल्क किया गया। सात मरीज हड्डियों से संबंधित बीमारी से ग्रस्त ,जबकि छह मरीज मधुमेह व 35 लोग अन्य बीमारियों से ग्रस्त पाए गए। इस शिविर के दौरान विशेष रूप से उपस्थित स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने इस स्वास्थ्य सेवा के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व संस्था का धन्यवाद किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग टीम सदस्यों में लैब टेक्नीशियन विरेंद्र कुमार, नीलम कुमारी, राहुल सहित अन्य स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें