शिमला के संजौली कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सत्र में खेलकूद ,शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा।