फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: ललित कला महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शामिल हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह

प्रदेश सरकार के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह सोमवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू ललित कला राजकीय महाविद्यालय लौहारब में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने वर्षभर विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने महाविद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का सपना था कि लौहारब में ललित कला महाविद्यालय स्थापित हो। इसी उद्देश्य से वर्ष 2016 में इस संस्थान की आधारशिला रखी गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वर्ष 2024 में महाविद्यालय का लोकार्पण किया, जिसके बाद से यह संस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ललित कला राजकीय महाविद्यालय को प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में स्थापित करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें