फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महापौर सुरेंद्र चौहान ने पानी को लेकर सुनीं लोगों की शिकायतें, अधिकारियों को दिए नियमित आपूर्ति देने के निर्देश

अंकेश डोगरा Updated Sun, 09 Mar 2025 12:13 PM IST

राजधानी शिमला के कई इलाकों में पानी का संकट बढ़ने के बाद महापौर सुरेंद्र चौहान खुद कंट्रोल रूम में शिकायत सुनने के लिए बैठ गए। रविवार सुबह महापौर ने लोगों की शिकायतें सुनी। साथ ही अधिकारियों को नियमित आपूर्ति देने के निर्देश दिए। पेयजल कंपनी के अधिकारियों से पूछा गया कि क्यों शहर के कई इलाकों में तीसरे दिन पानी आ रहा है। शहर के चौड़ा मैदान और सेंट्रल जोन के कई इलाकों में कंपनी आजकल तीसरे दिन पानी दे रही है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन शिकायतों के बाद महापौर सुरेंद्र चौहान रविवार सुबह ही छोटा शिमला कंट्रोल रूम पहुंच गए और शिकायतों का जायजा लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें