शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में शनिवार को महासू आर्ट सोसायटी की वननेस नामक सातवीं अंतरराष्ट्रीय वार्षिक कला प्रदर्शनी शुरू हुई। प्रदर्शनी का शुभारंभ पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर किया। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी में लगाए गए चित्र देखकर सभी कलाकारों की खूब सराहना की। आयोजित प्रदर्शनी में भारत और नेपाल के करीब 52 कलाकारों के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इसके अलावा इसमें कलाकृतियां भी प्रदर्शनी में रखी गई हैं। इस अवसर पर प्रदर्शनी के आयोजक डॉ. भादर सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।