फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष के बयान पर किया पलटवार, सेस मामले में राजनीतिक रोटियां सेंकने का आरोप

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने अभी पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाने का फैसला नहीं लिया है। अभी विधानसभा से इस संदर्भ में बिल पास हुआ है। सेस कितना लगाया जाना है, यह तय किया जाना शेष है। उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए गलत तथ्य पेश किए। जयराम ने कहा कि हिमाचल में पेट्रोल और डीजल 5 रुपये महंगा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। इससे प्रदेश की छवि खराब होती है। अभी बिल राज्यपाल की मंजूरी के लिए जाएगा। उसके बाद सरकार तय करेगी कितना दाम तय करना है। सेस को सरकार न्यूनतम भी लगा सकती है। मुख्यमंत्री ने नेता विपक्ष पर इस मामले पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें