फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिमला से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू, राजीव बिंदल ने जयराम ठाकुर को बनाया प्रथम सदस्य

Krishan Singh Updated Tue, 03 Sep 2024 01:42 PM IST

भाजपा हिमाचल प्रांत का सदस्यता अभियान मंगलवार को शिमला के एतिहासिक गेयटी थियेटर से शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भाजपा का सदस्य बनाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। जयराम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश भाजपा का प्रथम सदस्य बनाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने सदस्यता दिलवाई। बिंदल में बताया की एक दिन में देश में 1 करोड़ लोगों ने मिस्ड कॉल कर भाजपा को सदस्यता ली।  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कहा कि आज भी कुछ राज्यों में भाजपा के कार्यकर्ता उसी जीवन को जीते हैं और अपने आदर्शों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। जयराम ने कहा कि कभी देश के सीमावर्ती गांवों को आखिरी गांव के रूप में जाना जाता था। इससे नकारात्मकता झलकती थी, लेकिन हमने तय किया कि ये आखिरी गांव नहीं बल्कि देश के पहले गांव हैं। हमें इन गांवों में एक विशेष इकाई बनाकर सदस्यता अभियान चलाना चाहिए और पूरे गांव को भाजपा का सदस्य बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे-ऐसे इलाके हैं, जहां व्यवस्थाएं इतने सालों के बाद भी पहुंच नहीं पाई थीं। कार्यक्रम में संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप, विधायक सुधीर शर्मा, आशीष शर्मा, राकेश जमवाल, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, उपाध्यक्ष पायल वैद्य, संजीव कटवाल सहित प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। पार्टी के अनुसार जिस व्यक्ति ने भाजपा के 100 सामान्य सदस्य बनाए हैं, वह ही भाजपा का सक्रिय सदस्य बन सकता है। भाजपा का लक्ष्य हिमाचल में 16 लाख सदस्य बनाने का है। भाजपा हर बूथ पर 200 और हर विधानसभा में 26,000 सदस्य बनाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें