चंबा चौगान में चल रही 26वीं जिला स्तरीय प्रारंभिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान माहौल उस समय गरमा गया जब रेफरी के निर्णय का दूसरी टीम के कोच और उनके साथ आए हुए अध्यापकों ने विरोध कर दिया। अध्यापकों और कोच ने आरोप लगाया कि रेफरी की ओर से दिया गया निर्णय गलत था। थोड़ी देर बाद दूसरे अध्यापकों के समझाने पर मामला शांत हो गया और दोबारा से मैच को शुरू कर दिया गया। इस बीच मैच लगभग पांच मिनट तक बाधित रहा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में 26वीं जिला स्तरीय प्रारंभिक खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हुई है। खेलकूद प्रतियोगिता में 14 ब्लॉकों के 1200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल, शतरंज सहित अन्य स्पर्धाएं हो रही हैं।