राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित पदमदेव परिसर में वीरवार से राज्य स्तरीय खाद्य विपणन एवं पीएमजी पीएमईजीपी संयुक्त प्रदर्शनी शुरू हुई। इसमें प्रदेश भर से आए कारीगरों ने 50 स्टाल लगाए हैं। 8 मार्च तक चलने वाली प्रदर्शनी में खादी और ग्रामोद्योग/पीएमईजीपी के कारीगरों द्वारा निर्मित खादी वस्त्र, शहद, आयुर्वेदिक औषधीयां, आचार, मुरब्बा, जैम, साबुन, धूप, अग्रवती, हिमाचली शॉल, मफलर, टोपी, जैकेट, कुर्ता पाजामा, रजाई, गददा, चर्म उत्पादन, हस्तशिल्प शाहिद अन्य उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।