फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: सैकड़ों महिलाओं ने रिज पर किया चांद का दीदार, पति के हाथों जल पीकर खोला व्रत

राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर शुक्रवार देर शाम सैकड़ो महिलाओं ने चांद का दीदार कर एकसाथ करवाचौथ का व्रत खोला। रिज पर रात 8:00 बजे से ही विवाहित जोड़ों का जुटना शुरू हो गया था। इस दौरान पुलिस जवान भी बाइक पर गश्त लगाते नजर आए। बादलों के बीच चांद का दीदार होगा या नहीं, इसे लेकर भी महिलाएं बेसब्री से इंतजार कर रही थी। रात ठीक 8:30 जैसे ही केलस्टन क्षेत्र की ओर से चांद निकला कि महिलाएं छननी लेकर व्रत खोलने के लिए खड़ी हो गई। स्थानीय लोगों सहित सैलानी जोड़ों ने भी रिज पर छननी से चांद देखकर करवाचौथ की पूजा की। इस दौरान कई बुजुर्ग दंपति भी करवाचौथ का व्रत खोलने के लिए रिज पर पहुंचे थे। हरियाणा से आए मानवेंद्र सिंह ने कहा कि वह पहली बार शिमला आए हैं। यहां एक साथ सैंकड़ो महिलाएं करवाचौथ का व्रत खोल रही है, यह अद्भुत दृश्य है। सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए 13 घंटे निर्जला व्रत रखा। सूर्योदय से चंद्रोदय तक व्रत रखने के बाद सौभाग्यवती महिलाओं ने पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोला। इस पहले सुबह महिलाओं ने ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सरगी ली और सूर्योदय के बाद शिव परिवार, करवा माता की पूजा अर्चना कर व्रत आरंभ किया। शाम को शुभ मुहूर्त के अनुसार 5:57 बजे से 7:11 बजे के बीच अपने घरों में करवा पूजा की और चंद्रोदय के बाद व्रत का पारण किया। इसके बाद महिलाओं ने थाली बांटने की रस्म निभाई और अपनी सास, जेठानी और ननदों के लिए रखा हुआ बायना (करवा) देकर उनका अर्शीवाद प्राप्त किया। व्रत खोलने के बाद शहर के रेस्तरां, होटलों में विवाहित जोड़ों का जमावड़ा लगा रहा। देर रात तक शहर में चहल पहल देखने को मिली। शहर के होटलों में भी करवाचौथ पर रौनक रही। पर्यटन विकास निगम ने होटलों में ठहरने के लिए जोड़ों को छूट की सुविधा दी। होटलों में जोड़ों के बीच कई आर्कषक प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें