फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: जयराम ठाकुर बोले- पांवटा साहिब में हुई घटना लव जिहाद, प्रदेश कांग्रेस सरकार सनातन विरोधी

Krishan Singh Updated Sat, 21 Jun 2025 01:29 PM IST

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार का अगर सनातन धर्म के खिलाफ रवैया इसी प्रकार का रहा तो प्रदेश भर में बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। भाजपा अब चुप बैठने वाली नहीं है। शनिवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने कहा कि पांवटा साहिब में हुई घटना लव जिहाद है। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार सनातन विरोधी है। कहा कि बीते ढाई साल के दौरान प्रदेश में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जिसमें सनातन समाज के खिलाफ ही सरकार ने कार्रवाई की। जयराम ठाकुर ने मांग करते हुए कहा कि पांवटा साहिब की घटना में भाजपा नेताओं पर दर्ज केस वापस लिए जाएं। पत्रकार वार्ता के दाैरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल भी माैजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें