फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हिमाचल में 10 हजार करोड़ का होगा निवेश, इंडसरो, ऑग्रो समेत 37 कपंनियों से करार

हिमाचल प्रदेश में इंडसरो, ऑग्रो, आईलया, मोनोवर्ड समेत देश-विदेश की 37 नामी कंपनियों ने 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए राज्य सरकार के साथ मेमोरेंडम ऑफ कमिटमेंट (एमओसी) साइन किए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की मौजूदगी में रविवार को राजधानी शिमला के पीटरहॉफ में हुए हिम एमएसएमई फेस्ट में 11 फार्मा उद्योगों ने 4,263 करोड़, सात डिफेंस कंपनियों ने 2,750 करोड़ का निवेश करने के लिए करार किया है। इसके अलावा डाटा सेंटर में 700 करोड़ का निवेश होगा। इसके अलावा स्टार होटल, चार्जिंग बैटरी, ग्रीन मोबिलिटी, फूड प्रोसेसिंग, हाॅस्पीटैलिटी, स्टील आदि से संबंधित कंपनियों ने निवेश करने की हामी भरी है। सात डिफेंस कंपनियों ने हिमाचल में 2,750 करोड़ रुपये के सात एमओसी साइन किए। ये कंपनियां रक्षा उपकरण, तोप के गोले, टैंक कलपुर्जें, विमान रिसाइकलिंग, शस्त्र, ड्रोन सहित अन्य उपकरणों का उत्पादन करेंगी। इसके साथ ही डाटा सेंटर सेक्टर में 700 करोड़ रुपये के एमओसी साइन किए हैं। ये कंपनियां डाटा सेंटर सेवाएं एवं समाधान, एआई स्वचालित कोड जनरेशन आदि के क्षेत्र में काम करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें