फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: फीस वृद्धि वापसी की मांग पर एबीवीपी की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में फीस वृद्धि वापस लेने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को कुलपति कार्यालय के बाहर चल रही क्रमिक भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। धरना स्थल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और फैसले को छात्र विरोधी बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। भूख हड़ताल के तीसरे दिन बड़ी संख्या में छात्र और एबीवीपी कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने "फीस वृद्धि वापस लो", "छात्र विरोधी फैसला वापस लो" और "छात्रसंघ चुनाव बहाल करो" जैसे नारों के साथ प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों का कहना है कि फीस बढ़ोतरी का सीधा असर आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों पर पड़ेगा और इससे उच्च शिक्षा तक उनकी पहुंच प्रभावित होगी। एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की मांगों की लगातार अनदेखी कर रहा है। संगठन का आरोप है कि बिना व्यापक छात्र संवाद के फीस बढ़ाने का निर्णय लिया गया, जिससे छात्रों में भारी असंतोष है। परिषद ने स्पष्ट किया कि जब तक फीस वृद्धि का फैसला वापस नहीं लिया जाता और छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए जाते, तब तक क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी। धरना स्थल पर मौजूद छात्रों ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इन्हें बहाल किया जाना चाहिए। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल वार्ता कर समाधान निकालने की मांग की है। संगठन ने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा और आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें