हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हो रही है। जिससे मौसम कूल-कूल हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 12 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 7 व 10 अगस्त के लिए कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 6, 8,9 व 11-12 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में भी मौसम खराब बना हुआ है।