फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिमाचल किसान सभा तथा सेब उत्पादक संघ ने किया विधानसभा मार्च

हिमाचल किसान सभा तथा सेब उत्पादक संघ की ओर से गुरूवार को विधानसभा मार्च किया गया। मार्च सुबह पुराना बस अड्डा के पास पंचायत भवन से विधानसभा के लिए शुरू हुआ। चाैड़ा मैदान के पास मार्च खत्म हुआ। इस दाैरान बड़ी संख्या में किसान-बागवान शामिल हुए। मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी हुई। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों-बागवानों की मांगों को सुना और सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। सीएम ने कहा कि जमीनों की निलामी को रोकने के लिए हमने बजट में घोषणा की है। कानूनी रूप से मदद के लिए सरकार किसानों-बागवानों के साथ खड़ी रहेगी। किसान-बागवान व सड़कें सरकार की प्राथमिकता में हैं। इस दाैरान पूर्व विधायक राकेश सिंघा, पूर्व मेयर संजय चाैहान, हिमाचल किसान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह तंवर, सेब उत्पादक संघ अध्यक्ष सोहन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसान-बागवान माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें