फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal BJP Protest: शिमला में भाजपा का प्रदर्शन शुरू, कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने बुधवार को शिमला में कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पार्टी के विधायक और बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध, प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप लगाए। भाजपा नेताओं ने कहा कि हाल के दिनों में पार्टी नेताओं और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ दर्ज मामलों तथा सरकार की कार्यशैली को लेकर जनता में नाराजगी है। इसी को लेकर पार्टी ने राज्यव्यापी आंदोलन की शुरुआत की है। पार्टी के अनुसार, आगामी विधानसभा मानसून सत्र में भी भाजपा सरकार को कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विफलताओं और जनहित के मुद्दों पर घेरने की रणनीति के साथ उतरेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें