शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के गॉथिक हॉल हिम संगीत उत्सव के दूसरे दिन लोकगीतों और शास्त्रीय सुगम संगीत से गूंज उठा। इस दौरान संगीतकार दीपक मेहता ने शास्त्रीय सुगम संगीत से दर्शकों का दिल जीता और लोक गायिका चारू शर्मा और धर्मपाल ठाकुर के लोकगीतों की प्रस्तुति से भी खूब वाहवाही लूटी।