फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किन्नौर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, देखें शानदार नजारा

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से लकदक हो गए हैं। राज्य के किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति व चंबा जिले के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। राजधानी शिमला में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है। जिला कुल्लू और लाहौल के कई इलाकों में जनजीवन अभी पटरी पर नहीं लौटा कि मौसम में फिर करवट ली है। सोमवार रात से जिला कुल्लू के ऊंचे इलाकों और लाहौल घाटी में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। रोहतांग दर्रा में 25, अटल टनल के साउथ पोर्टल में 12 ,नॉर्थ पोर्टल 8, सिस्सू और केलांग में पांच-पांच सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। जनजातीय जिले लाहौल में ग्रामीण इलाकों में 100 से अधिक सड़कें बंद हैं। वहीं, कुल्लू में हाईवे-305 पिछले तीन सप्ताह से बसों के लिए बंद रहा है। जिला प्रशासन ने सैलानियों व आम लोगों को मौसम को देखते हुए यात्रा करने की सलाह दी है। इसके अलावा लाहौल घाटी में हिमस्खलन की भी आशंका जताई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें