हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम लगातार खराब बना हुआ है। शिमला में रात को भारी बारिश दर्ज की गई। आज भी रुक-रुककर बारिश का दाैर जारी है। मुरारीदेवी में 63.6, ब्राह्मणी 51.4, घाघस 50.0, शिलारू 33.6, स्लापड़ 45.1 बिजाही 45.7, सुंदरनगर 26.2, बिलासपुर 26.0, हमीरपुर 36.0 व शिमला में 13.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।