जिला मुख्यालय कुल्लू में दोपहर बाद बारिश का दौर शुरू हुआ। करीब आधा घंटा तक हुई बारिश के दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान बाजार में खरीददारी और कामकाज से आए लोगों को आने जाने में परेशानी हुई जबकि खेत-खलियान में मौजूद लोगों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इन दिनों बागवान अपने बगीचों में सेब और नाशपाती का तुड़ान करने का काम कर रहे हैं। लेकिन बारिश ने कुछ देर के लिए तुड़ान कार्य भी प्रभावित किया।