फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: ठियोग क्षेत्र में ओलावृष्टि से नकदी फसलों को भारी नुकसान, ओलों से सफेद हुए कुफरी-फागू मुख्य सड़क

शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में शनिवार दोपहर को किसानों और बागवानों पर आसमान से ओले के रूप में जमकर कहर बरपा। लगभग दो बजे के करीब सरोग, फागू,चियोग, धमादरी, सतोग और जैस पंचायत में भारी ओलावृष्टि हुई। इसके कारण सेब, मटर और फूलगोभी की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है। बड़े आकार के ओलों की वजह से सेब पेड़ों से झड़ गया है। जिन बागवानों ने सेब के पौधों पर जालियां लगाई थीं, वे नुकसान से आंशिक रूप से बचने में कामयाब हुए। लेकिन ओले के वजन से कई पेड़ों पर लगी जालियां टूट गईं और पौधों को भी नुकसान हुआ है। इस दौरान फागू और कुफरी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। सड़क पर बर्फबारी के दौरान ऐसा नजारा होता था। कम ऊंचाई वाले इलाकों में प्लम, आडू और बादाम की फसल भी प्रभावित हुई है। बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह जलभराव हो गया जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें