हमीरपुर जिले के बड़सर स्कूल में खंड स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का बुधवार को शुभारंभ हो गया है। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर इस बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस बाल विज्ञान सम्मेलन में शिक्षा खंड के 500 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, मॉडल प्रदर्शन, साइंस एक्टीविटी जैसी गतिविधियां होंगी।