शिमला के भरयाल कूड़ा संयंत्र के पास कचरे में आग भड़क गई है। इससे आसपास क्षेत्र में धुआं फैल गया है। मौके पर आग बुझाने में टीमें जुटी हैं। भरयाल संयंत्र में पूरे शिमला का कचरा पहुंचता है। यहां कचरे का पहाड़ खड़ा हो गया है। रोज शिमला का 90 टन कचरा यहां पहुंचता है। पहले भी यहां आग भड़क चुकी है। आग बुझाने में कई दिन लग गए थे और पोकलेन मंगानी पड़ी थी।