फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भट्ठाकुफर फल मंडी में पहुंचा अर्ली वैरायटी का सेब, मोटी डंडी की नाशपाती

भट्ठाकुफर फल मंडी में सेब ने दस्तक दे दी है। रविवार को करसोग के ठंडापानी से टाइडमैन सेब की पहली खेप पहुंची। सेब कच्चा था इसकी वजह से बेहतर दाम नहीं मिल पाए। फार्म के संचालक धर्मवीर सूद ने बताया कि अभी अच्छी गुणवत्ता वाला सेब मंडी में नहीं पहुंचा है। टाइडमैन की पहली खेप पहुंची है, जिसमें कच्चे सेब थे। एक हफ्ते बाद अच्छी गुणवत्ता वाले सेब की सप्लाई पहुंचना शुरू हो गई है। इसके अलावा मंडी में अर्ली वैरायटी रेड जून की 20-20 किलो की पांच पेटियां पहुंचीं। इसकी प्रति पेटी 500 रुपये में बिकी। ये ड्रॉपिंग वाला सेब है। रेड जून केटी 46 नंबर फार्म पर आया था। इसके अलावा मंडी में नाशपाती की आवक बढ़ना भी शुरू हो गई है। रविवार को मंडी में मोटी डंडी नाशपाती की 20 किलो की पेटी दो से तीन हजार में बिकी। दस किलो की पेटी एक हजार से 1,500 रुपये में बिकी। सोमवार को भी टाइडमैन सहित नाशपाती की खेप पहुंची। आढ़ती अमन सूद ने बताया कि अभी नाशपाती की फसल कुमारसैन से आ रही है। दो से तीन दिनों में करसोग से भी फसल पहंुचेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें