शिमला के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान शहरवासियों ने सुबह 11:00 बजे से मंदिर में भक्तिमय माहौल में भजन-कीर्तन का पाठ किया। इसके बाद मौजूद श्रद्धालुओं ने सात बार हनुमान चालीसा का पाठ किया।