उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्मचारी और महिलाओं के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर बताएं कि महिलाओं को जारी किए जा रहे 1500 रुपये रुकवाने पर क्यों तुले हुए हैं। कर्मचारी की ओल्ड पेंशन स्कीम तक भाजपा अपने चुनावी दस्तावेज में शामिल नहीं कर पाई है और हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने लाखों कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम प्रदान की है।