फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: माकपा ने ट्रंप टैरिफ के विरोध में डीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी सीपीआई(एम)की राज्य कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को राजधानी में भारत पर लगाए गए ट्रंप टैरिफ के विरोध में प्रदर्शन किया गया। उपायुक्त कार्यालय के बाहर किए गए प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय से लेकर लोअर बाजार होते हुए नाज चौक तक विरोध रैली निकाली । यहां माकपा नेताओं ने रैली को संबोधित किया। माकपा नेताओं ने इसे टैरिफ आतंकवाद बताया और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी। टैरिफ को वापस लेने की मांग के समर्थन में और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक राकेश सिंघा, नगर निगम के पूर्व महापौर संजय चौहान, राज्य सचिवमंडल सदस्य डॉ. ओंकार शाद, डॉ. कुलदीप सिंह तंवर, जिला सचिव विजेंद्र मेहरा, लोकल कमेटी सचिव जगत राम, फाल्मा चौहान, जगमोहन ठाकुर, राम सिंह, बालक राम, अनिल ठाकुर, डॉ. विजय कौशल, महेश शर्मा, विवेक कश्यप, रमाकांत मिश्रा, हेमराज चौधरी, कुंदन शर्मा, सोनिया सब्रबाल, रमा रावत, कपिल नेगी, रंजीव कुठियाला, रितेश, आशीष सहित कई पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें